Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • अमृतसर में दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश

अमृतसर में दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश

Punjab ujala news : अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 5 युवक लूट के इरादे से यूनियन बैंक में घुसे। सभी युवाओं ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। बैंक कर्मचारी उनके साथ सामान्य ग्राहकों की तरह व्यवहार कर रहे थे।आरोपियों ने बैंक में घुसते ही सिक्योरिटी गार्ड की आंख में स्प्रे कर दिया ताकि वे लूट को अंजाम दे सकें।  इसी बीच, गार्ड ने हिम्मत दिखाई और तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। जब गार्ड ने विरोध किया तो युवक डर गए और मौके से भाग गए। इस पूरी घटना की तस्वीरें बैंक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके के CCTV फुटेज की जांच कर रही है ताकि फरार युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।