पंजाब में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना
Punjab ujala news : पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। दिन के समय चलने वाली तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
इसी बीच शनिवार सुबह राज्य के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने के बाद जालंधर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। इसी बीच बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी सुबह के समय आसमान में काले बादल छा गए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई है।वहीं मौसम विभाग ने पंजाब में 29 मई के लिए रेड अलर्ट और 30 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मौसम में आए इस बदलाव के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है, हालांकि विभाग ने आगामी दिनों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
