Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर में 3 साल की बच्ची के Kidnap की कोशिश

जालंधर में 3 साल की बच्ची के Kidnap की कोशिश

Punjab ujala news : शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब 3 वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर किडनैप करने की कोशिश की गई। मामला लांबड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाला पुल के पास का है, जहां एक मां की बहादुरी और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।पीड़ित महिला ने बताया कि वह इन दिनों अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार को वह अपनी छोटी बच्ची की दवाई लेने के लिए सिविल अस्पताल जाने हेतु सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक मजदूर काफी देर से उसका पीछा कर रहा था। महिला के मुताबिक जैसे ही वह ऑटो में बैठने के लिए मुड़ी, आरोपी ने पीछे से आकर बच्ची के मुंह पर कपड़ा डाल दिया, ताकि वह शोर न मचा सके। महिला ने तुरंत साहस दिखाते हुए आरोपी को जोरदार थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था और थप्पड़ लगते ही जमीन पर गिर पड़ा।

इसके बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए बहाना बनाया कि वह बच्ची को उठाने नहीं बल्कि उसे टॉफी देने की कोशिश कर रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत 100 और 112 नंबर पर दी गई, लेकिन पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची। महिला ने यह भी कहा कि पुलिस ने मौके पर कोई बयान दर्ज नहीं किया और आरोपी को अपने साथ ले गई।