Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पेशी से जेल लौटे हवालातियों से नशीला पदार्थ बरामद

पेशी से जेल लौटे हवालातियों से नशीला पदार्थ बरामद

Punjab ujala news : पंजाब के जेलों में अवैध सामान मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच लुधियाना में पेशी भुगत कर सेंट्रल जेल में वापिस आए 3 हवालातियों नशीले पदार्थ बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हवालातियों की तलाशी करने पर पगड़ियों व चप्पलों में छुपाया नशीले पदार्थ बरामद किया गया।सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर एनडीपीएस व प्रिजन एक्ट की धारा के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी खन्ना से पेशी भुगत कर वापिस आए तो जेल ड्योडी में तलाशी करने पर आरोपियों की पगड़ी व चप्पलों में छुपाई 110 से नशीली गोलियां, 24 ग्राम नशीला पदार्थ, 228 ग्राम जर्दा बरामद किया गया। जिनकी पहचान सुखदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह के रूम में हुई है।