Search for:
  • Home/
  • Horoscope/
  • आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क!

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क!

Punjab ujala news : मेष : सितारा आपको हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त एवं एक्टिव रखेगा, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।

वृष: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, यत्न करने पर कोई कारोबारी बाधा-मुश्किल भी हटेगी, कामकाजी मामलों में कदम बढ़त की तरफ।

मिथुन: अर्थ तथा कारोबारी दशा सुखद, जिस काम के लिए यत्न करेंगे या सोच-विचार करेंगे, उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी।

कर्क: खर्चों का जोर, जिन खर्चों को टाला जा सके, उन्हें टाल देने का प्रयास करना चाहिए, सफर भी परेशानी वाला।

सिंह : खेती उत्पादों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं, बुटीक, गारमैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

कन्या : सफलता साथ देगी, किसी अफसर के सॉफ्ट रुख के कारण आपको अपनी किसी समस्या को सैटल करने में कामयाबी मिलेगी।

तुला: आम तौर पर मजबूत सितारा आपके कदम को हर फ्रंट पर बढ़त की तरफ रखेगा, शुभ कामों में ध्यान।

वृश्चिक: सेहत, खासकर पेट की संभाल रखनी चाहिए, न तो किसी की जिम्मदारी में फंसें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें।

धनु : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, समय संतोष से कटेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मकर: कमजोर मनोबल के कारण आपका मन किसी भी नए प्रोग्राम को हाथ में लेने के लिए राजी न होगा।

कुंभ: सितारा बेहतर, कारोबारी दशा अच्छी, स्कीमें प्रोग्राम भी मेच्योर होंगे, मान-सम्मान की प्र्राप्ति।

मीन : प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए किया गया कोई यत्न अच्छा रिजल्ट देगा, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।