Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • सोढल रोड पर लुटेरों ने हथियारों की नोक पर लूटा व्यक्ति

सोढल रोड पर लुटेरों ने हथियारों की नोक पर लूटा व्यक्ति

Punjab ujala news : सोढल रोड पर देर शाम उस समय दहशत फैल गई जब 2 बाइकों पर सवार होकर आए 6 लुटेरों ने काम से लौट रहे एक व्यक्ति को घेरकर लूट लिया। तेजधार हथियारों से लैस आरोपियों ने पीड़ित को धमकाकर उससे नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, देसराज नामक व्यक्ति ने थाना नंबर 8 में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी उसे शक हुआ कि 2 बाइक सवार उसका पीछा कर रहे हैं। जैसे ही वह काली माता मंदिर के पास पहुंचा, उसकी गति धीमी हुई और इसी दौरान 6 लुटेरों ने उसे घेर लिया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने तेजधार हथियार दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद उसने डर के कारण नकदी, मोबाइल और अन्य सामान उन्हें सौंप दिया। उसने बताया कि लुटेरों से उसने आई.डी. कार्ड भी मांगा, लेकिन वे सामान लेकर फरार हो गए।थाना 8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को कुछ सी.सी.टी.वी. फुटेज प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।