Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई

अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई

Punjab ujala news : डीआरआई और कस्टम विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आई फ्लाइट के एक यात्री से करीब 5 करोड़ रुपए कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है।जानकारी के अनुसार आरोपी यात्री ने बेहद शातिर तरीके से अपने सामान में गांजा छिपाकर रखा हुआ था। हालांकि बैगेज की एक्स-रे जांच के दौरान अधिकारियों को शक हुआ, जिसके बाद तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी यात्री को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं।