Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • फर्जी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश

फर्जी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश

Punjab ujala news : पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 2 लोगों के साथ साढे़ 7 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपों में थाना तलवंडी साबो पुलिस ने एक दंपति सहित 3 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। चरनजीत सिंह निवासी बलाला जिला होशियारपुर ने पुलिस को बताया कि आरेापियों सुखमंदर सिंह, नवजोत सिंह, सुखमनप्रीत कौर निवासी तलवंडी साबो ने उससे पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर उससे 5 लाख रुपये ले लिए जबकि लखवीर सिंह निवासी थम्मणगढ़ जिला बठिंडा से अढाई लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने पैसे लेने के बावजूद उन्हें पुलिस में भर्ती नहीं करवाया। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।