2027-विधानसभा चुनावों को लेकर सुखबीर बादल ने किया बड़ा ऐलान
Punjab ujala news : पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने खुद जानकारी देते हुए कहा कि वह इस बार वह गिद्दड़बाहा से विधानसभा के चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि लोगों की डिमांड के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि सुखबीर बादल इससे पहले 2009 में जलालाबाद से चुनाव लड़ चुके हैं और जीत हासिल की है। इसके बाद 2012 और 2017 में इसी सीट से चुनाव जीता। वहीं गिद्दड़बाहा सीट भी बादल परिवार की पुश्तैनी सीट रही है। इसी सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल विधायक रह चुके हैं। वहीं लंबी भी बादल परिवार की पुश्तैनी सीट रही है। इसी के साथ ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सुखबीर बादल गिद्दड़बाहा के साथ-साथ लंबी से भी चुनाव लड़ेंगे। अगर वह नहीं लड़ पाए तो हरसिमरत कौर बादल लंबी से चुनाव लड़ सकती है। वहीं आपको ये भी बता दें कि, गिद्दड़बाहा सीट पर कांग्रेस की तरफ से पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग चुनाव लड़ते रहे हैं। पिछली बार राजा वड़िंग ने अपनी पत्नी को इस सीट से खड़ा किया था जोकि हार गई।
