पंजाब में लगातार होगी बारिश!
Punjab ujala news : पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आने वाले दिनों में पंजाब के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और 18 और 19 सितंबर को पंजाब के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।आई.एम.डी. से मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में खास तौर पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जैसे जिलों में भी बारिश हो सकती है।
