पंजाब में वीज़ा घोटाला उजागर
Punjab ujala news : विदेश भेजने का नाम पर धोखाधड़ी के मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी बीच पटियाला से एक बड़ा वीजा घोटाला सामने आया है। एक एजेंट पति-पत्नी ने महिला द्वारा अपने पति और बेटे को इंग्लैंड बुलाने के लिए भेजी गई स्पॉन्सरशिप और दस्तावेजों गलत इस्तेमाल किया गया है। जानकारी के मुताबिक एजेंट पति-पत्नी ने स्पॉन्सरशिप और दस्तावेजों का बार-बार इस्तेमाल कर 14 युवाओं को महिला का पति बनाकर विदेश भेज दिया।एजेंट पति-पत्नी की पहचान प्रशांत कपूर और रूबी कपूर निवासी गांधी कालोनी के रूप में हुई है। घोटाला का खुलासा होने पर थाना सिटी राजपुरा पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिन्हें जल्द ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
