Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • Red Alert पर पंजाब के ये 15 जिले

Red Alert पर पंजाब के ये 15 जिले

Punjab ujala news : बाढ़ के कहर के बीच पंजाब में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा नया अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा आज 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार आज जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, गुरदासपुर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, चंडीगढ़, एस.ए.एस. नगर, एस.बी.एस. नगर, फरीदकोट और मोगा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा लोगों को सावधान रहने की अपील की जा रही हैं क्योंकि पंजाब पर खतरा मंडरा रहा है। पंजाब के कई जिलों में बाढ़ से भारी नुकसान हो गया है और लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ रहा है।