Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब में बड़ी घोषणा

पंजाब में बड़ी घोषणा

Punjab ujala news ; पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने एक महत्वपूर्ण ऐलान करते हुए पुलिस अधिकारियों को राज्य को नशामुक्त करने के लिए 31 मई 2025 तक की डैडलाइन घोषित कर दी है। पंजाब सरकार की तरफ से नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत नशा तस्करों पर आए दिन पंजाब पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है और नशा तस्करों द्वारा काली कमाई से बनाई गई सम्पत्ति को सील करने के लिए बुल्डोजर चलाए जा रहे हैं। डी.जी.पी. गौरव यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को 31 मई 2025 तक नशामुक्त पंजाब मुहिम को पूरा करने के आदेश जारी किए हैं। नशामुक्त पंजाब की जिम्मेदारी पुलिस कमिश्ररों और एस.एस.पीज. को खुद लेनी होगी। हर क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को ठोस योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों को बताना होगा कि वह किस तरह से नशों का सफाया करेंगे। सभी पुलिस कमिश्ररों और एस.एस.पीज. को कहा गया है कि वह पंजाब पुलिस मुख्यालय में नशा खत्म करने की डैडलाइन बताएं। तय डैड लाइन के बाद अगर एक्शन प्लान में गड़बड़ी मिलती है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो सकती हैं। डैड लाइन खत्म होने के बाद भी अगर ड्रग्स मिलते हैं तो अफसरों पर गाज गिरना तय है। पंजाब सरकार का फोक्स इस समय पूरी तरह से पंजाब को नशामुक्त बनाने की तरफ लगा हुआ है। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के बाद पंजाब में नशों के खिलाफ एक बड़ी मुहिम भगवंत मान सरकार द्वारा शुरू की गई थी। सरकार का कहना है कि पिछले विधानसभा चुनावों में उन्होंने पंजाब को नशामुक्त बनाने का वायदा किया था और अब नशों को पूरी तरह से खत्म करना जरूरी है।