Search for:
  • Home/
  • Political/
  • विधानसभा में जमकर बरसे CM Mann

विधानसभा में जमकर बरसे CM Mann

पंजाब विधानसभा के सत्र दौरान आज सी.एम. मान विरोधियों पर जमकर बरसे। सी.एम. मान ने जहां कांग्रेसियों पर जमकर निशाना साधा, वहीं अकालियों को भी खरी खोटी सुनाई। इस दौरान विरोधी गुट सी.एम. मान का विरोध करते नजर आए, लेकिन सी.एम. मान ने एक के बाद एक नेता को हाशिए पर लिया। सी.एम. मान ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि ”जितने मर्जी इकट्ठे कर लो हीरे मोती, लेकिन एक बाद याद रखना कफन में जेब नी होती”। कांग्रेस पर निशाना साधते सी.एम. मान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आलोचना करने में आगे रही है। हर रोज बिना किसी दलील के आरोप लगाना कांग्रेस का काम है। अब कांग्रेसी अनुमान लगाने में जुटी हुई है कि अब केजरीवाल पंजाब आ जाएगा, भगवंत मान वहां चला जाएगा। यह सब अनुमान लगाने से पहले खुद के गिरबां में झांक ले। कांग्रेस पहले पंजाब में हरीश रावत को लाई और फिर हरीश चौधरी को लाई और अब भूपेश बाघेल को, तो क्या ये सब पंजाब के हैं। इनके अपने नेता इकट्ठे होकर नहीं चलते। इनके अपने नेताओं को पता नी होता कि हमारी पार्टी में कौन सा नेता आया और कौन चला गया और वह खुद किस गुट के साथ हैं।