Jalandhar : भाजपा प्रतियाशी शिवम शर्मा के चुनावी दफ्तर का पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने किया उद्घाटन
Punjab ujala news : नगर निगम जालंधर के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रतियाशी शिवम शर्मा के चुनावी दफ्तर का उद्घाटन आज पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने किया। इस मौके पर शिवम शर्मा के साथ भारी संख्या में वार्ड वासी व उनके समर्थक उपस्थित थे।
इस मौके पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने सभी वार्ड वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह शिवम शर्मा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं क्योंकि शिवम शर्मा बहुत ही नेकदिल, बेदाग़, ईमानदार, सूझवान व कर्मठ नेता के साथ साथ समाज सेवक भी हैं, जिनके द्वारा किये गए धार्मिक, समाजिक, राजनीतिक व जनहित कार्य किसी से भी छिपे नहीं हैं।उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि शिवम शर्मा अपने वार्ड के विकास कार्य पहल के आधार पर करवाएंगे, जिसके लिए आप सभी का सहयोग व आशीर्वाद उनके लिए अतिआवश्यक है ता जो वह आपका नुमाइंदा बनकर आपकी आवाज़ बुलंद कर सके।
