Search for:
  • Home/
  • India/
  • जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा

Punjab ujala news : नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की चुनाव जीत के बाद जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है, जिससे नई सरकार का गठन हो सकेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक राजपत्र अधिसूचना जारी की। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की है और अब वह सरकार बनाएगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को गठबंधन का नेता चुना गया है और वह जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे।