Search for:
  • Home/
  • India/
  • आज से देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल

आज से देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल

Punjab ujala news : पश्चिम बंगाल में आरजी कर अस्पताल में हुए रेप मर्डर केस के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्राइवेट डॉक्टरों ने आज से 48 घंटे के लिए आंशिक रूप से काम बंद करने का ऐलान किया है। FAIMA ने भी OPD सर्विस बंद करने का ऐलान किया है। IMA ने रविवार को एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि पूरे देश में IMA के जूनियर डॉक्टर्स 15 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अनशन करेंगे। पश्चिम बंगाल के कल्याणी JNM अस्पताल के 77 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी है। डॉक्टरों ने ईमेल भेजकर बंगाल हेल्थ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को जानकारी दी है कि वे 14 अक्टूबर से काम बंद करने वाले हैं। इससे पहले आरजी कर अस्पताल के 50 डॉक्टर इस्तीफा दे चुके हैं।