दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट
Punjab ujala news : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आतंकी हमले का खतरा है। एजेंसियों की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। आतंकी भीड़भाड़ वाले इलाके, इजराइली दूतावास, विदेशी मूवमेंट वाले इलाके और अन्य धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकते हैं। यह खुफिया अलर्ट नवरात्रि से लेकर दिवाली तक के लिए जारी किया गया है। जिसमें त्योहारों के दौरान आतंकी साजिश को लेकर सतर्क रहने का इनपुट है।
इंटेलिजेंस की मानें तो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के जरिए माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। सूत्रों की मानें तो आतंकी दिवाली के मौके पर या रामलीला के दौरान बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकते हैं। विदेशी होटल्स भी आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं क्योंकि यहां पर बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी ठहरते हैं। पुलिस ने सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने को कहा है। संवेदनशील हालात को देखते हुए सभी अफसरों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।
