इजरायल एक और देश के लिए खतरा बना
Punjab ujala news : फिलिस्तीन के गाजा में हमास के खिलाफ इजरायल द्वारा छेड़े गए युद्ध का एक साल आज पूरा हो गया। इस एक साल में इजरायल ने गाजा में काफी तबाही मचाई। पिछले कई महीनों से इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और लगातार लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले का रहा है। अब इजरायल ईरान पर खतरा बनकर मंडरा रहा है। इजरायल ने ईरान पर मिसाइलें दागी हैं और ईरान सरकार ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। ईरान ने अपने सभी एयरपोर्ट बंद करके फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं।
