Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • 12 से 16 जुलाई तक रद्द रहेंगी ये रेल गाड़ियां ।

12 से 16 जुलाई तक रद्द रहेंगी ये रेल गाड़ियां ।

पंजाब उजाला न्यूज

12 से 16 जुलाई तक रद्द रहेंगी ये रेल गाड़ियां ।

जालंधर( राहुल कश्यप) बारिश ने ऐसा कहर बरपाया है कि कालका से शिमला जाने वाली सभी ट्रेनों को 12 से 16 जुलाई तक रद्द घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही नई दिल्ली से अंदौरा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन 12 व 13 जुलाई को रद्द रहेगी। अंबाला मंडल के डी.आर.एम. मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि कालका व शिमला के बीच बने रेलवे ट्रैक को बारिश से काफी नुक्सान हुआ है।

ऐसे में विभाग के कर्मचारियों की तरफ से ट्रैक को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्दी इस रूट पर ट्रेनें शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि कोटी के समीप पहाड़ों से मलबा आया है। इसके साथ ही कालका-शिमला रूट पर 14 जगहों पर रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं चंडीगढ़ से दूसरे राज्यों को जाने वाली कुछ ट्रेनें भी बुधवार को रद्द रहेंगी। मंगलवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की आवाजाही बंद होने के कारण पैसेंजर काफी परेशान हुए तो वहीं ऑटो चालकों ने मनमाना किराया वसूला। जिसकी शिकायत पैसेंजरों ने जी. आर. पी. से भी की।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

चंडीगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी न संख्या 12006 कालका- नई दिल्ली शताब्द एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12046 चंडीगढ़- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस को बुधवार को भी रद्द घोषित किया गया है।
14613 चंडीगढ़- फिरोजपुर एक्सप्रेस। 12411 चंडीगढ़-अमृतसर 12242 अमृतसर- चंडीगढ़ 12058 ऊना-न नई अमृतसर-चंडीगढ़। दिल्ली 22452 चंडीगढ़-बांद्रा ।
114504 श्रीवैष्णो देवी कटरा-कालका ।
कालका-शिमला : ये ट्रेनें प्रभावित
04543-44 कालका-शिमला स्पैशल ट्रेन
72451-52 कालका-शिमला रेल मोटरकार ।
52451-52 कालका-शिमला शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस |
52453-54 कालका-शिमला हिल्स ट्रेन।
52459-60 कालका-शिमला हिम दर्शन एक्सप्रेस।
डी.एन. मिक्स कालका-शिमला ट्रेन ।
52454-55 कालका-शिमला हिल्स ट्रेन।