Search for:
  • Home/
  • India/
  • पंजाब : आज शाम से बदलेगा मौसम

पंजाब : आज शाम से बदलेगा मौसम

Punjab ujala news : देश से मानसून की वापसी शुरू हो गई है. पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। वापसी लाइन पश्चिमी राजस्थान, कच्छ, द्वारका, भुज से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि मॉनसून अपनी तय तारीख से 6 दिन लेट है, यानी 17 सितंबर की बजाय 23 सितंबर से वापस जा रहा है. इसके चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून की वापसी में भी देरी हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी और अरुणाचल प्रदेश में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है.