Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • PUNJAB में ट्रेन पलटाने की साजिश!

PUNJAB में ट्रेन पलटाने की साजिश!

Punjab ujala news : पंजाब के बठिंडा जिले में रेल की पटरियों पर लोहे की नौ छड़ मिलीं जिससे कुछ समय के लिए रेल यातायात बाधित रहा। ये छड़ें रविवार को दिल्ली-बठिंडा मार्ग पर बंगी नगर के पास मिलीं। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के एक अधिकारी ने बताया कि एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने इन छड़ों को देखा। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें मौके से लोहे की नौ छड़ मिली हैं।’’ रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बठिंडा से बीडब्ल्यूएल कोरी जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने इन छड़ों को देखा, जिन्हें प्वाइंट्समैन और सहायक स्टेशन मास्टर ने हटाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान ट्रेन मार्ग पर 40 मिनट रुकी रही।