Search for:
  • Home/
  • India/
  • रिलायंस के शेयर को लेकर आई बड़ी खबर

रिलायंस के शेयर को लेकर आई बड़ी खबर

Punjab ujala news : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने घोषणा की है कि कंपनी का बोर्ड 5 सितंबर को होने वाली बैठक में 1:1 बोनस शेयर इश्यू के प्रस्ताव पर विचार करेगा. यदि इसे मंजूरी मिलती है, तो रिलायंस के शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर के बदले एक अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा.

गुरुवार को जब यह खबर लिखी गई, तब तक रिलायंस का शेयर 3070 रुपये पर ट्रेड हो रहा था. आज इसमें 2.40 फीसदी तक का उछाल दिख रहा है.

यह कदम कंपनी के शेयरधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है और इससे शेयरधारकों को सीधे लाभ प्राप्त होगा. बोनस इश्यू आमतौर पर कंपनियों द्वारा शेयरधारकों को पुरस्कृत करने और शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है. रिलायंस ने अपनी इस महत्वपूर्ण योजना की जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों को दी है, जिससे निवेशकों और बाजार में हलचल पैदा हो गई है.

बोनस शेयर क्या होते हैं?
बोनस शेयर एक कंपनी द्वारा अपने मौजूदा शेयरधारकों को दिए जाने वाले अतिरिक्त शेयर होते हैं. ये शेयर कंपनी के लाभांश के रूप में नहीं दिए जाते हैं, बल्कि कंपनी के रिजर्व से दिए जाते हैं. जब कोई कंपनी बोनस शेयर जारी करती है, तो इसके मौजूदा शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन कंपनी की कुल संपत्ति में कोई बदलाव नहीं होता है.