Search for:
  • Home/
  • India/
  • अरिघात सबमरीन परमाणु बम से 750 KM दूर तक मचाएगा तबाही

अरिघात सबमरीन परमाणु बम से 750 KM दूर तक मचाएगा तबाही

Punjab ujala news : भारतीय नेवी में दुश्मनों का एक और काल आने वाला है. परमाणु बम से 750 किलोमीटर दूर तक तबाही मचाने वाला आईएनएस अरिहंत का यार अरिघात आज समंदर में उतरने जा रहा है. आईएएनएस अरिघात के-15 मिसाइल से लैस होगा, जो काफी खतरनाक है. इससे दुश्मनों की हर चाल नाकाम होगी. जी हां, भारतीय नौसेना में आज यानी गुरुवार को आईएनएस अरिघात सबमरीन यानी पनडुब्बी शामिल होने जा रही है. इससे समंदर में न केवल भारत की ताकत बढ़ेगी बल्कि यह चीन-पाकिस्तान में खलबली भी मचाएगी.

आईएनएस अरिघात सबमरीन समंदर में घात लगाकर दुश्मनों को खोज-खोज कर साफाया करेगी. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह परमाणु ऊर्जा से चलती है और यह महीनों तक पानी में डूबी रह सकती है. इस प्रकार की भारत की यह दूसरी पनडुब्बी है. साथ ही यह पनडुब्बी दुश्मनों को पता लगे बिना ही हमला करने में सक्षम है. दुश्‍मन की नजर से भी बचा जा सके और दुश्मन पर अचानक हमला करने में सक्षम है.

K-15 मिसाइलों से लैस
112 मीटर लंबे आईएनएस अरिघात K-15 मिसाइलों से लैस होगी. इन मिसाइलों की मारक क्षमता 750 किलोमीटर से भी अधिक है. यानी कि समंदर दुश्मन में चाहे कहीं भी छिपे हों, उनका पता लगाकर घात लगाकर हमला करने में माहिर है. आज ही यानी कि गुरुवार को विशाखापत्तनम के सिक्रेट जहाज निर्माण केंद्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नौसेना में शामिल होगी.