Search for:
  • Home/
  • Political/
  • कांग्रेस के पूर्व मंत्री अरोड़ा की घर वापसी

कांग्रेस के पूर्व मंत्री अरोड़ा की घर वापसी

Punjab ujala news : पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बीजेपी को अलविदा कहकर कांग्रेस में घर वापसी कर ली है. पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव दिल्ली में दोबारा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

बता दें कि पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं. जब कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया तो अरोड़ा को चन्नी की कैबिनेट में जगह नहीं मिली. जिसके बाद सुंदर शाम अरोड़ा बीजेपी में शामिल हो गए.

इसके अलावा सुंदर शाम अरोड़ा 2022 के चुनाव में हार गए. अरोड़ा बाद में 5 जून 2022 को तीन अन्य पूर्व मंत्रियों राज कुमार वेरका, बलबीर सिंह और गुरप्रीत कांगड़ के साथ भाजपा में शामिल हो गए।