टीका लगने के बाद 11 छात्राएं बेहोश
Punjab ujala news : उत्तर प्रदेश के रामपुर में जापानी दिमागी बुखार का टीका लगने के बाद 11 छात्राएं बेहोश हो गईं। उन्हें शाहबाद के CHC में भर्ती कराया गया है। जापानी दिमागी बुखार से बचाव के लिए जेई टीकाकरण का कार्यक्रम स्कूलों में चल रहा है। रामपुर शाहबाद सैफनी के आदर्श पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में छात्राओं को टीका लगाया जा रहा था, लेकिन टीका लगने के बाद 11 छात्राएं बेहोश हो गईं। यह देख स्कूल में अफरातफरी मच गई। तत्काल सभी छात्राओं को शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
