National : पहला नेशनल स्पेस डे आज
Punjab ujala news : भारत आज पहला नेशनल स्पेस डे (NSD) मना रहा है। इसी दिन पिछले साल ISRO का चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पर उतरा था। इसी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए मोदी सरकार ने 23 अगस्त के दिन को हर साल नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाने का ऐलान किया। आज इसरो चंद्रयान-3 की सफलता का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगा। बीती रात इसरो ने चंद्रयान के प्रग्यान रोवर की तस्वीरें शेयर की थीं।
