नाइजीरिया में 13 किसानों की हत्या
Punjab ujala news : उत्तर-मध्य देश नाइजीरिया में मुखबिरी करने की सजा मौत दी गई है। हथियारबंद लोगों ने करीब 13 किसानों को मौत के घाट उतार दिया है। दरअसल देश में खानाबदोश चरवाहों और ग्रामीण किसानों के बीच पानी और जमीन पर नियंत्रण की लड़ाई चल रही है। इस साल अब तक दोनों गुटों के बीच हुई हिंसा में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच अब मुखबिरी के आरोप में 13 किसान मार दिए गए। एक स्थानीय अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी मीडिया को दी, लेकिन दोनों में से किसी गुट ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है।
