राम रहीम फिर जेल से बाहर
Punjab ujala news : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गए हैं। उन्हें 21 दिन की फरलो मिली है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें यह फरलो दी गई है। आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम बाहर आया और उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ। राम रहीम 21 दिन बाबा बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। राम रहीम अब तक 10 बार जेल से बाहर आ चुका है।
