ISI के पूर्व चीफ फैज हमीद का होगा ‘कोर्ट मार्शल’
Punjab ujala news : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व चीफ फैज हमीद को सोमवार (12 अगस्त) को सेना ने हिरासत में लिया. लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) फैज हमीद के खिलाफ पाकिस्तान सेना अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू हो गई है. आईएसपीआर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फैज हमीद को सैन्य हिरासत में ले लिया गया है.
इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पाकिस्तान के पूर्व खुफिया प्रमुख फैज हमीद को आर्मी ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, “पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के खिलाफ टॉप सिटी केस में की गई शिकायतों का पता लगाने के लिए पाकिस्तानी सेना की एक टीम ने जांच की थी, जिसमें फैज अहमद के खिलाफ कई मामले सामने आए हैं.
इसके अलावा, फैज अहमद के रिटायर होने के बाद पाकिस्तान सेना अधिनियम के उल्लंघन के कई मामले भी सामने आए हैं. जिसके लिए पाकिस्तान सेना अधिनियम के नियमों के तहत रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है. फिलहाल, फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू की गई है और लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद (सेवानिवृत्त) को सैन्य हिरासत में ले लिया गया है.
