पूर्व सीएम ने हाईकमान का जताया आभार
Punjab ujala news : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में मदन राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। सबका साथ, सबका विकास थीम को आगे बढ़ने का काम मदन को सौंपा गया है। मदन राठौड़ इस थीम को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का काम बहुत मुश्किल काम है और बहुत सारे लोग फेल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप इस काम को पूरी लगन और अच्छी तरीके से निभाएंगे।
