Search for:
  • Home/
  • India/
  • BSF के DG व उप विशेष महानिदेशक हटाए गए

BSF के DG व उप विशेष महानिदेशक हटाए गए

Punjab ujala news : हाल के महीनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं व घुसपैठ के मामलों में वृद्धि हुई है। इसकी गाज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुख और अर्धसैनिक बल के एक अन्य शीर्ष अधिकारी पर गिरी है। केंंद्र सरकार ने बीएसएफ के महानिदेशक (डीजी) नितिन अग्रवाल और उप विशेष महानिदेशक (पश्चिम) वाई बी खुरानिया को तत्काल प्रभाव से उनके संबंधित राज्य कैडर में वापस भेज दिया है।

बीएसएफ जम्मू क्षेत्र सहित संवेदनशील भारत-पाकिस्तान सीमा की रक्षा करता है और हाल के दिनों में आतंकवादी हमलों में 22 लोगों की जान जाने की पृष्ठभूमि में इन दोनों शीर्ष अधिकारियों को हटाने का फैसला सामने आया है।मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों में कहा गया कि उन्हें ‘‘तत्काल प्रभाव से समय से पहले” वापस भेजा जा रहा है।