राजद नेता ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
Punjab ujala news : केंद्र सरकार द्वारा 1975 के आपातकाल की याद में 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में घोषित करने पर राजद नेता मनोज झा ने कहा कि देखो कौन बोल रहे हैं ये बात? उन्होंने संविधान को नष्ट कर दिया है। उन्हें अपने सामने एक दर्पण रखना चाहिए। कुछ साल पहले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की घोषणा की गई थी, लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं कर रहे हैं। भारत के लोग अब आपके ‘जुमलों’ में नहीं फंसेंगे।
