घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी
Punjab ujala news : घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 226.11 अंक चढ़कर 80,123.45 अंक पर पहुंच गया।एनएसई निफ्टी 82.1 अंक की बढ़त के साथ 24,398.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। इंफोसिस, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी फायदे में रहे।
मारुति, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे।अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
