International : ईरान को नए राष्ट्रपति मिले
Punjab ujala news : ईरान को नए राष्ट्रपति मिल गए हैं। उदारवादी नेता मसूद पेजेशकियान राष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को 28 लाख वोटों से हराया है। ईरान के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए थे। इस हादसे के कारण ही ईरान में समय से पहले राष्ट्रपति चुनाव कराने की जरूरत पड़ी।
