Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Crime : शिमला में ड्रग्‍स ही ड्रग्‍स, 1000 ड्रग पैडलर हुए अरेस्‍ट

Crime : शिमला में ड्रग्‍स ही ड्रग्‍स, 1000 ड्रग पैडलर हुए अरेस्‍ट

Punjab ujala news : शिमला में नशे, ड्रग्‍स का करोबार किस कदर तेजी से बढ़ रहा है, ये चिंता पैदा कर रहा है. खुद शिमला पुलिस की कार्रवाई भी इसे बयां करती है. पुलिस एक के बाद एक नशे फैलाने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई अमल में ला रही है. शिमला पुलिस इन नशे के कारोबारियों को बख्शने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 15 महीनों में शिमला पुलिस ने एक हज़ार ड्रग पैडलर्स गिरफ्तार किए हैं और 600 के करीब मामले दर्ज कर दिए हैं.

शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला पुलिस लगातार नशे के कारोबारी पर अपना शिकंजा कसती जा रही है. शिमला पुलिस ने एक हफ्ते में 20 पैडलर्स को पकड़ा है. एक हफ्ते में शिमला पुलिस ने 6.30 किलो अफीम, 150 ग्राम चिट्टा और इसी मात्रा में चरस भी बरामद की है. शिमला पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों के वाहन और संपत्ति को भी सीज़ कर रही है. अधिकतर मामलों में 10 से 12 लोग ही इंवॉल्व रहते हैं. इन नशा तस्करों में से 30% आरोपी दूसरे राज्यों और 70 प्रतिशत आरोपी हिमाचल से ही हैं.वीरवार शाम को ऐसे ही एक अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने में शिमला पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. जिला पुलिस ने वीरवार को संजौली चौक में पंजाब के चार युवकों को 169 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. चिट्टे की कीमत पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है. चारों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के युवा चिट्टे की तस्करी करके संजौली और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को बेच रहे हैं.