मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं क्लाउडिया शीनबाम
Punjab ujala news क्सिको को पहली महिला राष्ट्रपति मिल गई हैं। लोकप्रिय राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (एएमएलओ) के उत्तराधिकारी के लिए मतदान हुआ, जिसमें कांटे की टक्कर थी। पर्यावरण इंजीनियर से राजनेता बनीं क्लाउडिया शीनबाम (61) मैक्सिको की अगली राष्ट्रपति बन गई हैं। लोपेज ओब्रेडोर की सरकार में वे मेक्सिको सिटी की पर्यावरण सचिव थीं। साल 2014 में क्लाउडिया शीनबाम ने ओब्रेडोर की मोरेना पार्टी का दामन थाम था। उन्होंने सांसद जोचिटल गैल्वेज को हराया है।
