Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • शीतल अंगुराल को बड़ा झटका

शीतल अंगुराल को बड़ा झटका

Punjab ujala news : पंजाब के जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अंगुराल कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। शीतल अंगुराल का इस्तीफा 31 मई को मंजूर हो चुका था। पंजाब में वोटिंग के बाद अंगुराल ने इस्तीफा वापस लेने की बात कही थी, लेकिन इस्तीफा वापस लेने से पहले वे उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। शीतल अंगुराल चुनाव से पहले AAP छोड़कर भाजपा में गए थे।