Political : 51 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया FIR
Punjab ujala news : जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर 25 मई को एक मिनी ट्रक में EVM के पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किया गया। मामले में स्थानीय पुलिस की तहरीर पर थाना सरायख्वाजा में सभासद गप्पू मौर्य सहित 51 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दिया है। बाबू सिंह कुशवाहा सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि इस तरह से EVM का पहुंचना कार्यकर्ताओं में शंका पैदा कर रहा है। हालांकि मामले को 5 घंटे बाद शांत कर दिया गया और सभी लोग वापस अपने-अपने घरों पर चले गए थे, लेकिन अब इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है।
