Search for:
  • Home/
  • Political/
  • चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने वाले बीएलओ को मिलेगा इनाम

चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने वाले बीएलओ को मिलेगा इनाम

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने स्वीप टीमों और सोशल मीडिया के जिला नोडल अधिकारियों के साथ बैठक में सभी बूथों पर वोटिंग बढ़ाने की अपील की.उन्होंने कहा कि कार्यालय उन बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पुरस्कार राशि देने की योजना बना रहा है जो अपने-अपने बूथ पर मतदान प्रतिशत बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 की तुलना में मतदान प्रतिशत 10 प्रतिशत या उससे अधिक बढ़ाने वाले बीएलओ को 5000 रुपये का नकद पुरस्कार और राज्य स्तरीय समारोह से सम्मानित किया जाएगा।जिन बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक वोटिंग होगी, वहां के बीएलओ को 5000 रुपये की पुरस्कार राशि भी दी जायेगी. सिबिन सी ने कहा कि बीएलओ को व्यक्तिगत रूप से मतदाता पर्चियां और ‘मतदान निमंत्रण’ घर-घर जाकर वितरित करने चाहिए।