इंडी गठबंधन घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी: मोदी
Punjab ujala news : प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि देश में पांच चरणों के चुनाव के बाद भाजपा एनडीए गठबंधन की सरकार बना तय हो गया है और इसमें अब हिमाचल को चार शून्य की हैट्रिक लगानी है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हिमाचल सीमा से सटा राज्य है और यहां के लोग मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब समझते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आपके लिए जान की बाजी लगा देंगे मगर किसी पर संकट नहीं आने देंगे। उन्होंने यूपीए सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि तब एक कमजोर सरकार थी और पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था लेकिन देश में सत्ता परिवर्तन के बाद आज पाकिस्तान के पास भीख का कटोरा है जबकि दुनिया भारत का लोहा मान रही है। उन्होंने कहा कि देश में एनडीए सरकार बनने के बाद भारत ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल के ऊंचे पहाड़ उन्हें अपना हौसला बुलंद रखना और यहां के ठंडे पहाड़ दिमाग को ठंडा रखने तथा सिर्फ गर्व से ऊंचा रखना सीखते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मां भारती का अपमान सहन नहीं कर सकते। इसके विपरीत कांग्रेस को मां भारती की जय कहने से भी दिक्कत है। उन्होंने कहा कि ऐसी कांग्रेस ना तो देश और ना ही हिमाचल का भला कर सकती है।
