जालंधर में पलटा रेत से भरा टिप्पर
Punjab ujala news : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर परागपुर के पास एक रेता से भरा हुआ टिप्पर रोड पर पलट गया। घटना जहां हुई, वहां से पीएम का कार्यक्रम महज दो किलोमीटर की दूरी है। टिप्पर पलटने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। जिसके बाद पीएम सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारियों और ट्रैफिक पुलिस द्वारा तुरंत हाईवे खाली करवाया गया और दोबारा ट्रैफिक को सुचारु रूप से शुरू किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रेता से भरा हुआ टिप्पर लेकर ड्राइवर सतनाम सिंह अपने कंडक्टर के साथ फगवाड़ा से जालंधर की ओर आ रहा था। इस दौरान हादसा हो गया। घटना में दोनों को SSF और ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
