अरविंद केजरीवाल के साथ नहीं होगी पूछताछ
स्वाति मालीवाल से मारपीट केस में दिल्ली पुलिस आज अरविंद केजरीवाल के मां-बाप से पूछताछ नहीं करेगी, जबकि आज उनसे साढ़े 11 बजे पूछताछ की जानी थी, लेकिन विरोध होने के चलते आज पुलिस पीछे हट गई। वहीं अरविंद केजरीवाल ने अपने मां-बाप को घर से ऑफिस तक लाने का वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी और बताया कि हम तो पुलिस को आने का इंतजार कर रहे हैं।
