Search for:
  • Home/
  • Political/
  • पटियाला में पीएम मोदी की ‘फतेह रैली’ को लेकर सुरक्षा कड़ी

पटियाला में पीएम मोदी की ‘फतेह रैली’ को लेकर सुरक्षा कड़ी

Punjab ujala news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटियाला में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई कमी न रहे इसके लिए सात सुरक्षा घेरे बनाए गए हैं. पटियाला रैली के चलते पोलो ग्राउंड को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

बुधवार को रैली स्थल पर करीब 2,000 पुलिसकर्मी पहुंचे, जिन्हें बैरिकेडिंग से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक तैनात किया गया. पीएम मोदी के सबसे करीबी सुरक्षा घेरे में एसपीजी तैनात होगी. दूसरे घेरे में एनएसजी और अन्य बलों के कमांडो, तीसरे में गुजरात पुलिस के विशेष बल, चौथे में सीआरपीएफ और केंद्रीय बल के जवान, पांचवें में इंटेलिजेंस, छठे में पंजाब पुलिस के कमांडो और सातवें में पंजाब पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। पीएम मोदी की रैली में चुनिंदा नेता ही मंच पर मौजूद रहेंगे.

एडीजीपी पीके सिन्हा की देखरेख में चार जिलों के एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग लेयर की समीक्षा की. इसके अलावा डॉग स्क्वायड (पटियाला ट्रैफिक डायवर्जन) की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर पीएम के लिए तैयार किए जा रहे मंच और साउंड सिस्टम की जांच में जुट गई.