नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, पढ़े पूरी ख़बर
Punjab ujala news : महानगर के अन्तर्गत आते अमृतसर नेशनल हाईवे पर वीरवार दोपहर उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घयाल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायल को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
