पंजाब में आज रात से ठंडा होगा मौसम
पंजाब में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज 9 मई से मौसम बदलने जा रहा है। आज रात मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. पंजाब में 3 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, 9 से 12 मई तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके अलावा इस दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश भी हो सकती हैमौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर को 9 मई को भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मंगलवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया
