Search for:
  • Home/
  • India/
  • अब बंद होंगे सभी टोल प्लाजा, केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान

अब बंद होंगे सभी टोल प्लाजा, केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Punjab ujala news : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टोल के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही टोल प्लाजा खत्म करने की योजना बना रही है. इसकी जगह एक नया सिस्टम (Fastag system) काम करेगा. केंद्रीय मंत्री ने एएनआई से बातचीत में यह जानकारी दी.नया टोल कलेक्शन सिस्टम सैटेलाइट आधारित होगा और जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। हालाँकि, अभी तक कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

इस सिस्टम के तहत यूजर्स से हाईवे पर तय किए गए किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स वसूला जाएगा। यह टोल टैक्स बैंक खाते से अपने आप कट जाएगा। इससे यूजर्स को बचत करने का भी मौका मिलेगा।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिसंबर की शुरुआत में कहा था कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का लक्ष्य मार्च 2024 तक नई प्रणाली लागू करना है। इसकी मदद से टोल प्लाजा पर लगने वाले समय को कम किया जाना है।