Search for:
  • Home/
  • International/
  • उमरा और हज यात्रियों के लिए UAE ने नया नियम किया लागू

उमरा और हज यात्रियों के लिए UAE ने नया नियम किया लागू

संयुक्त अरब अमीरात में उमरा और हज करने वाले सभी यात्रियों के लिए इन्फ्लूएंजा टीकाकरण लगवाना अनिवार्य घोषित कर दिया है. यही नहीं वहां के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय की ओर से टीकाकरण प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य सावधानियों का पालन करने के लिए जोर भी दिया गया है. उमरा यात्रियों को 26 मार्च 2024 से अपने इन्फ्लूएंजा टीकाकरण का प्रमाण दिखाना होगा.

स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय की ओर से यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख से पहले स्वास्थ्य केंद्र पर जाने की सलाह दी गई है. जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सभी आवश्यक टीकाकरण लग चुके हैं. मंत्रालय की तरफ से यह भी बताया गया है कि टीके के प्रभाव और प्रतिरक्षा की गारंटी के लिए यात्रा से कम से कम 10 दिन पहले टीकाकरण अवश्य लगवा लें. वहीं पुराने मरीजों को हज और उमरा से पहले अपने स्वास्थ्य की स्थिरता की पुष्टि के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी गई है. 

यात्रियों को यह भी सुझाव दिया गया है कि अपने पास दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखें. डॉक्टरों की ओर से दिए गए सलाह को गंभीरता से लें और टीकाकरण की प्रक्रिया को पूरा करें. इसके अलावा यात्रियों से लगातार व्यायाम करने की भी अपील की गई है.