जहरीली शराब से अब तक 20 लोगों ने गंवाई जान
पंजाब के संगरूर जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की जान चली गई है. जहरीली शराब यहां कहर बनकर टूटी, जिसमें 20 लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे. जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में संगरूर के सिविल सर्जन डॉ. कृपाल सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. डॉ. कृपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार से अब तक हमारे पास 40 मरीज आए हैं. 40 में से 20 मरीजों की मौत हो गई. संगरूर के सिविल सर्जन डॉ. कृपाल सिंह ने आगे बताया कि बाकी 20 में से 11 को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल (Rajindra Hospital) में रेफर किया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब पुलिस ने संगरूर जहरीली शराब मामले की जांच के लिए ADGPLO की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है, जिसमें एसएसपी संगरूर, डीआइजी पटियाला रेंज और अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी) शामिल हैं.
