जालंधर : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से तोड़फोड़ की कोशिश
Punjab ujala news : जालंधर में वर्कशॉप चौक में लगे स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई। इसे लेकर आज यानी शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा शाम के वक्त चौक में पहुंच कर जालंधर पुलिस का विरोध किया गया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा- जहां पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा बनाई गई है, वहां पर 24 घंटे पुलिस का नाका होता है। मगर फिर भी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, वर्कशॉप चौक में कई सीसीटीवी भी लगे हुए हैं। मगर फिर भी दिनदहाड़े आरोपी वारदात कर फरार हो गए।
बीजेपी नेताओं ने कार्रवाई की रखी मांग
बीजेपी युवा मोर्चा के प्रधान पंकज जुलका ने बताया कि दोपहर के वक्त उन्हें पता चला कि उक्त जगह पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को किन्हीं शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। जिसके बाद वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
